फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager shot dead by suicide

किशोरी ने की गोली मारकर आत्महत्या

Thu, 02 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teenager shot dead by suicide
किशोरी की मौत के बाद घर के बाहर लगी लोगों की भीड़।
जीआरपी मथुरा में तैनात सिपाही की बेटी माधुरी (14) ने गुरुवार दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तमंचा युवती के पैरों के पास पड़ा था, शुरू परिवारीजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन  बाद में उसके चाचा ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। साथ ही बताया है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन

माधुरी के पिता उत्तमपाल जीआरपी मथुरा में तैनात हैं और उनकी पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां  मोहल्ला ओमनगर में रह रहे थे। बुधवार शाम उनकी पत्नी गुड्डी देवी बड़े बेटे कौशल कुमार (18) के साथ अपने मायके पृथ्वीपुर गई थी। घर पर माधुरी अपनी छोटी बहन मनोरमा (12) और भाई बिजेंद्र (9) थे। गुड्डी देवी के पिता ओमप्रकाश गुरुवार सुबह बच्चों के पास ओमनगर पहुंच गए थे, लेकिन घटना के वक्त वह भी बाजार गए हुए थे। माधुरी घर के काम कर रही थी। मनोरमा और बिजेंद्र छत पर खेल रहे थे। वे नीचे आए तो उन्होंने खून से लथपथ बहन का शव पड़े देखा। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी, तमंचा पैरों के पास पड़ा था। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर माधुरी की मां और अन्य लोग भी पहुंच गए। शव के पास तमंचा मिलने के आधार पर कौशल ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई, लेकिन हत्यारा कौन था और हत्या का कारण क्या, इसकी जानकारी वह नहीं दे पाया। कोतवाल शिकोहाबाद का कहना है कि माधुरी मानसिक रूप से परेशान थी। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। माधुरी के चाचा रवि कुमार ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच के लिए कोतवाल शिकोहाबाद से कहा गया है। यदि जांच में मामला हत्या का निकलता है तो आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed