फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Son came to the defense of the former minister Jaiveer Singh

बेटे के बचाव में उतरे पूर्व मंत्री जयवीर सिंह

Fri, 21 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 21 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Son came to the defense of the former minister Jaiveer Singh
पूर्व मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह पुत्र के बचाव में उतर आए हैं। पूर्व मंत्री ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता कर दीप बार एडं रेस्टोरेंट मामले में सफाई दी। विरोधियों पर चुनाव के चलते फंसाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट को भी गुमराह करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट ने रामलीला ग्राउंड के समीप स्थित दीप बार एंड रेस्टोरेंट के संचालक देश दीपक यादव व पूर्व मंत्री के पुत्र अतुल प्रताप सिंह को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत दो दिसंबर को तलब किया है। कोर्ट के बुधवार के इस आदेश के बाद गुरुवार को पूर्व मंत्री ने पत्रकार वार्ता बुलाई। जयवीर सिंह ने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ साजिश रचकर न्यायालय को भी गुमराह कर रहे हैं। दीप बीयर बार कोटला रोड का लाइसेंस 2004 में जारी हुआ था। संचालक देश दीपक यादव एवं अतुल प्रताप सिंह व अनुमोदित प्रबंधक देशदीपक यादव थे।
विज्ञापन

24 जनवरी 2015 को मेरे पुत्र अतुल प्रताप सिंह ने डीएम के समक्ष प्रार्थनापत्र एवं शपथपत्र देकर खुद को इस बार एंड रेस्टोरेंट से अलग कर लिया था। तत्कालीन डीएम ने पांच फरवरी 2015 को इस मामले में आगे की कार्यवाही कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने मामले की विवेचना के दौरान मेरे पुत्र अतुल प्रताप सिंह व जिला आबकारी अधिकारी से भी तथ्य मांगे थे। तथ्यों प्रस्तुत किया था। कुछ लोगों ने न्यायालय को अनभिज्ञ रखते हुए नोटिस भिजवाने की बात सामने आई है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि वास्तविक तथ्य सामने आते ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जानबूझकर मेरे परिवार की छवि कुछ लोग धूमिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed