फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Silence spread over four death in Tar Hira singh

ठार हीरासिंह में चार मौतों से पसरा सन्नाटा

Thu, 18 Aug 2016 12:54 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 18 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Silence spread over four death in Tar Hira singh
Silence spread over four death in Tar Hira singh - फोटो : Amar Ujala
नहीं थम रहे हैं परिवारीजनों के आंसू
विज्ञापन

रिश्तेदार की अंत्येष्टि में भाग लेने गए एक परिवार की चार महिलाओं की मौत और तीन सदस्यों के गंभीर घायल होने से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिवारीजनों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। बिलख रहे बच्चों को ढांढस बंधाने की कोशिश में गांव की महिलाएं भी अपनी आंखों नम होने से रोक नहीं पा रही हैं।
 बता दें कि थाना नगला सिंघी के गांव ठार हीरा सिंह निवासी एवरन सिंह के मामा बेताल सिंह निवासी महलबादशाही, डौकी आगरा की मृत्यु हो गई थी। अंत्येष्टि में शामिल होकर एवरन सिंह का परिवार एक ऑटो में सवार होकर सोमवार की रात वापस लौट रहा था। आगरा के डौकी-नगला देवहंस के मध्य फतेहाबाद रोड पर ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को रौंद दिया। इस हादसे में एवरन सिंह के परिवार की चार महिलाएं शीला देवी, पूरन देवी, रामवती व सिंघवती की मौत हो गई थी। वहीं परिवार की गिरिजा देवी, केहरी सिंह व शिवप्यारी गंभीर घायल हैं। इन सभी का उपचार आगरा में चल रहा है। एक ही परिवार की चार महिलाओं की आकस्मिक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। महिलाओं की मौत पर समूचा गांव गमगीन है। परिवार के सदस्य बच्चों को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। बच्चे कुछ समय तो खेलते हुए मां को भूल जाते हैं, किंतु जब उन्हें मां की याद आती है तो वे उन्हें ढूंढते हुए बिलखने लगते हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने ढांढस बंधा दी आर्थिक मदद
सड़क हादसे में ठार हीरा सिंह गांव के एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत से इलाके के लोग स्तब्ध हैं। समाज सेवियों, राजनैतिक दलों के नेताओं व आसपास के ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बुधवार को समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता  जगन सेठ ने पीड़ित परिवार से मिलकर दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने  पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थित को देेखते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। कहा कि वह  शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को दुर्घटना बीमा के साथ ही उचित मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।  उनके साथ जितेंद्र शर्मा, जीतू चौधरी, चंद्रवीर पौनिया, प्रमोद कुमार,  कपूर चंद्र निषाद, लीलाधर, हरि नारायन निषाद, अमर सिंह, अनवर सिंह, प्रताप  सेठ, विक्रम सिंह आदि थे।

वहीं पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा ने भी पीड़ित परिवार  को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सरकार से इस पीड़ित परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये की मदद दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed