{"_id":"57cdb53c4f1c1bb030318372","slug":"shopkeepers-beaten-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को पीटा, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदारों को पीटा, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
विंध्याचल के बावली चौराहा स्थित दूकान का तोड़ा गया शटर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज में रविवार देर शाम शराब के नशे में धुत लोगों ने कई जगहों पर हंगामा और व्यापारियों के साथ मारपीट की। घटना से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्हाेंने थाने में मामले की तहरीर देेकर एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
शहर में रविवार शाम दो बाइकों पर सवार नशे में धुत युवकों ने हंगामा किया। एमडी जैन इंटर कालेज के पास युवकों ने बाइक मिस्त्री मुकेश कुमार के साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद दलवीर सिंह और विजय पाल सिंह ने विरोध किया तो एक युवक ने हवाई फायर कर दिया और और दलवीर सिंह और विजय पाल सिंह को भी पीटा। इसके बाद युवक गांधी मंडी में आयोजित जन सांस्कृतिक परिषद की बैठक में पहुंचे और हंगामा किया। सिरसा गेट पर अशोक कुमार जैन की दुकान पर युवकों ने कोल्डड्रिंक पी और पैसे मांगने पर बोतलों की क्रेट तोड़ दी। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार सुबह गुस्साए तहरीर दी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अविनाश सिंह भोले, विपिन शिवहरे, गजेंद्र सिंह, सोनी शिवहरे आदि ने कहा यदि दो दिनों में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से भेंटकर घटना का ज्ञापन सौंप जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं घटना के विरोध में इटावा रोड पर व्यापारियों ने आधे दिन तक बाजार बंद भी रखा।