{"_id":"572793774f1c1bc17b5cd96a","slug":"set-fire-to-the-house-in-the-land-dispute-burning-alive-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में घर में लगाई आग, मासूम जिंदा जला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में घर में लगाई आग, मासूम जिंदा जला
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 02 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
सुनामई में घटना के बाद पूछताछ करते एसपी ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा की जमीन पर मकान बनाने के विवाद में मासूम की जान चली गई। आरोपियों ने बंजारा समाज के लोगों से भूमि खाली कराने के लिए उनके घरों में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से एक मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पीड़ित परिवारों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
गांव सुनामई निवासी हजारा पुत्री गुलशेर को शासन ने ग्राम सभा की जमीन पर आवास आवंटित किया है। इसके लिए हजारा के भाई ने ग्राम सभा की जमीन पर पड़ी अलवर खां से झोपड़ी हटाने को कहा। इस पर रविवार शाम को दोनों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत करा दिया। शिकायत करने से नाराज हजारा के परिवारीजनों ने अन्य लोगों के साथ बंजारा समाज के अलवर, रफीक, धूमि खां, मुंशी और कल्लू के घरों पर सोमवार को धावा बोल दिया। परिवार में मौजूद महिलाओं और बच्चों की पिटाई कर घर को आग के हवाले कर दिया। आग में अलवर का पांच वर्षीय पुत्र गुलफाम जिंदा जल गया। घटना की जानकारी पर थाने पर मौजूद पीड़ित पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने ग्रामीण और फायर विभाग के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग से पीड़ित परिवारों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही मासूम के शव को पीएम के लिए भेज दिया। मामले में अलवर पुत्र धूमि खां ने दद्दा ठाकुर पुत्र रामवीर, राजू, रत्ते पुत्रगण हुकुम सिंह, राहुल, रोहित पुत्रगण रत्ते, साबुउद्दीन पुत्र गुलशेर और हजारा पुत्री गुलशेर के खिलाफ घरों में आगजनी, तोड़फोड़, महिलाओं के साथ मारपीट और बेटे को जिंदा जलाने की तहरीर दी है। वहीं मामले में थानाध्यक्ष नारखी ने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।