फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Priest to sit in the police station commotion

पुजारी को थाने में बैठाने पर हंगामा 

Mon, 02 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 02 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Priest to sit in the police station commotion
कोतवाली पर हंगामा करते लोग
मंदिर के पुजारी को युवती की शादी कराना महंगा पड़ गया। युवती की शादी के बाद उसके जलकर मरने के कारण मृतका के परिवारीजनों ने ससुरालियों के साथ-साथ पुजारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मंदिर के पुजारी को बयान लेने के बहाने बुलाकर थाने में भेज दिया। इससे पुजारी के अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। थाने पहुंचे समर्थकों ने पुजारी को छुड़ाने के लिए कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन

बता दे कि एटा रोड पर बने एक मंदिर के पुजारी उमाशंकर तिवारी उर्फ धीर बाबा ने देवरिया जिले की रहने वाली अंजली पुत्री सुधाकर पांडेय का बिचौलिया का रोल अदा करते हुए चार वर्ष पूर्व टूंडला एटा रोड के राधा नगर कालोनी में रहने वाले अमित पाठक पुत्र रमाशंकर पाठक के साथ विवाह कराया था। दो माह पूर्व महिला ने आग लगा ली और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना में अंजली के पिता सुधाकर ने ससुरालियों के साथ ही अपनी पुत्री का विवाह कराने वाले मंदिर के पुजारी धीर बाबा को मुख्य आरोपी बनाते हुए दहेज हत्या का मामला दर्ज करा दिया था। इसकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय कुमार कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी का नाम मामले में आने के कारण पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पुजारी धीर बाबा को बयानों के लिए सोमवार को बुलवाया और पुजारी को थाने भेज दिया। पुजारी के थाने भेजने पर देर शाम को समर्थकों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में पुजारी के समर्थक थाने जा पहुंचकर घेराव किया। पुजारी रिहा होने की मांग करते हुए हंगामा काटा। इस बीच पुलिस व समर्थकों में जमकर कहासुनी और विवाद हुआ। थाना प्रभारी राजीव यादव ने उन्हें समझाया, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। 
विज्ञापन


 मामला दहेज हत्या से जुड़ा है। मृतका के पिता ने पुजारी को ही मुख्य आरोपी बनाया है। आरोपी पुजारी को जांच के लिए बुलाया गया था। जांच के लिए उन्हें थाने भेज दिया था। इस बात को लेकर क्षेत्रीय लोग व कुछ भाजपा समर्थक हंगामा कर रहे हैं। उनकी कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुजारी को जांच के बाद जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 विजय कुमार,  पुलिस क्षेत्राधिकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed