{"_id":"58441cad4f1c1be121a861a1","slug":"post-mortem-report-had-confirmed-the-killing-of-rinke","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई रिंकी की हत्या की पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई रिंकी की हत्या की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशहरा निवासी रिंकी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस ने बिसरा को जांच के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि हत्या की पुष्टि न होने के कारण मृतका के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
शिकोहाबाद पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे रिंकी का शव नौशहरा निवासी शांतिलाल के घर के समीप से बरामद किया था। प्रथम दृष्टया रिंकी की हत्या होने की बात सामने आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि रिंकी का विवाह आठ वर्ष पूर्व आलमपुर निवासी सत्यभान के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे भी थे। हालांकि विगत कुछ माह से रिंकी के प्रेम संबंध नौशहरा निवासी युवक से हो गए थे। इसके चलते रिंकी अपने बच्चे और पति को छोड़कर प्रेेमी के साथ नौशहरा में रह रही थी। इस कारण पुलिस और उसके परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। कोतवाल शिकोहाबाद ने बताया कि रिंकी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है। इसलिए उसका बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। यदि बिसरा में जहर देकर हत्या की पुष्टि होती है तो रिंकी के परिवारीजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।