{"_id":"6afa1e2b867f84fab2094d6b","slug":"body-of-retired-deputy-jailer-found-in-newly-constructed-house-watchman-in-custody-bareilly-news-c-4-bly1015-1008380-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवनिर्मित मकान में मिला रिटायर्ड डिप्टी जेलर का शव, चौकीदार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवनिर्मित मकान में मिला रिटायर्ड डिप्टी जेलर का शव, चौकीदार हिरासत में
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर राम बहादुर शर्मा का शव उनके नवनिर्मित मकान में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके की जांच की। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के बाद एसएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पोस्टमॉर्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार के लोग खामोश हैं। हत्या की आशंका में पुलिस घर के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को शनिवार देर रात प्रमोद शर्मा ने सूचना दी कि उनके पिता राम बहादुर शर्मा (70) मृत अवस्था में अपने दूसरे मकान में पड़े हैं। पुलिस पहुंची तो बताया कि उनका परिवार वसंत बिहार में बने घर में रहता है। उनके कई मकान हैं। पिता डिप्टी जेलर थे और दस साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके थे। उनका यह मकान बालाजी कॉलोनी, खजुरिया घाट में स्थित है जो पूरा नहीं बना है। पुलिस पहुंची तो राम बहादुर शर्मा का शव खुले जीने के नीचे पड़ा था। सिर पर दो जगह चोट थी और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था। पोस्टमाॅर्टम में एंटीमाॅर्टम इंजरी (सिर में चोट) की पुष्टि हुई जो किसी प्रहार या जीने से गिरने की वजह से भी हो सकती है।
डेलापीर से खरीदी शराब, खाने की दो थालियां रखी मिलीं
फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो जीने के नीचे कमरे में एक मेज पर दो थालियां रखी मिलीं, जिनमें दो-दो तंदूरी रोटियां और दाल मखनी थी। मेज के नीचे स्टील के दो गिलास और एक प्लास्टिक का जग भी मिला। छत पर एक चटाई पड़ी थी और एक कटोरी में थोड़ी दाल मखनी रखी थी। कमरे में शराब के पौव्वे के दो रैपर मिले और मकान के बराबर खाली जगह पर दो खाली पौव्वे भी पड़े थे। सीसी कैमरों की जांच की गई तो पता लगा कि डिप्टी जेलर ने डेलापीर की दुकान से शराब खरीदी थी। तब वह अकेले थे, लेकिन साथ शराब पीने व खाना खाने वाला शख्स कौन था, इस पर जांच अटकी हुई है।
विज्ञापन
चौकीदार भी रामबहादुर, पूछताछ शुरू
परिवार ने बताया कि इस मकान को वह पूरा इसलिए नहीं बना रहे थे क्योंकि उसे बेचना चाहते थे। रामबहादुर नाम के ही हमउम्र चौकीदार को देखभाल के लिए रख लिया था। रामबहादुर दिन में किसी और के यहां काम करता है। रात नौ बजे करीब उनके मकान पर जाकर सोता था। आसपास के लोगों से एसएसपी व एसपी सिटी ने भी पूछताछ की। लोगों ने बताया कि चौकीदार के साथ अक्सर रिटायर्ड डिप्टी जेलर का खाना-पीना होता था। दोनों ही एक-दूसरे का ख्याल रखते थे। पुलिस ने चौकीदार को बुलाया तो उसने कुछ जानकारी न होने की बात कही।
वर्जन
बिना प्लास्टर के खुले जीने पर बरसात की वजह से काई भी आ रही थी। इसी जीने के नीचे डिप्टी जेलर का शव मिला। या तो वह छत से उतरते वक्त गिर गए होंगे और सिर की चोट व आंतरिक रक्तस्राव से उठ नहीं सके, या फिर उनके साथ मौजूद दूसरे शख्स ने कोई शरारत की होगी। जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि, परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है। - अनुराग आर्य, एसएसपी