{"_id":"6afa1de9d1eb534ad40f1570","slug":"surveillance-was-conducted-using-drones-and-cctv-cameras-and-police-remained-on-alert-at-the-ghats-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1520082-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से हुई निगरानी, घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से हुई निगरानी, घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन
गोरखपुर। छठ पर्व पर घाटों की रौनक के बीच सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस पूरे दिन मुस्तैद रही। सुबह से देर रात तक घाटों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया गया। महिला पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने गुरु गोरखनाथ घाट और राप्ती नदी के किनारे स्थित रामघाट पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और पहले से तय डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। एसपी सिटी निमिष पाटील और एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। थानेदारों और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में घाटों के आसपास सुरक्षा इंतजामों की जांच की।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की गई जबकि सीसीटीवी कैमरों के जरिये श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।