फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Palladar's death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में पल्लेदार की मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Palladar's death in suspicious circumstances
पल्‍लेदार की मौत के बाद एकत्रित लोग।
कबाड़े के गोदाम पर काम करने वाले पल्लेदार कालीचरन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गोदाम मालिक शव को अपनी ही कार में शिकोहाबाद के एटा चौराहे के समीप छोड़कर भाग गया। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों का आरोप है कि गोदाम मालिक के उत्पीड़न और क्षमता से अधिक वजन उठवाने के कारण पल्लेदार की मौत हुई है।
विज्ञापन

जसराना थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर सजैती निवासी कालीचरन कठेरिया पुत्र धर्मपाल कठेरिया शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवंत वाला बाग स्थित कबाड़े के गोदाम पर पिछले 20 साल से काम कर रहा था। मृतक के छोटे भाई शिवचरन ने बताया कि कालीचरन सुबह करीब सात बजे काम आने के लिए घर से निकला था। नौ बजे करीब फोन आया कि कालीचरन की तबीयत खराब है और उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे है। कुछ देर बाद परिवारीजनों के पास फोन आया कि कालीचरन की हालत गंभीर है। परिवारीजनों का आरोप है कि वह शिकोहाबाद के एटा चौराहे पर पहुंचे थे, तो गोदाम मालिक अपनी कार में कालीचरन के शव को छोड़कर भाग रहा था। कार में चाभी भी लगी थी। कार में शव पड़ा देख बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई कालीचरन का आरोप है कि गोदाम मालिक के उत्पीड़न से कालीचरन की मौत हुई है। कोतवाल शिकोहाबाद का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि पीड़ित पक्ष तहरीर देता है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed