फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lightning sparks, crops in three villages burnt

बिजली की चिंगारी बनी शोला, तीन गांवों में फसलें जली

Mon, 10 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lightning sparks, crops in three villages burnt
चिंगारी के कारण फसल जलकर राख हो गई।
क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों में आग ने कहर बरपा दिया। बिजली तारों से निकली चिंगारी से खेतों में लगी आग ने आधा सैकड़ा से अधिक बीघा खेती को जलाकर राख कर दिया। लोगों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने शासन एवं प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला घनी में सबस्टेशन के पीछे सोमवार दोपहर में अचानक बिजली के तारों से चिंगारी निकलने लगी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही चिंगारी से खेत में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों एवं किसानों के साथ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन आग की विकरालता को देखकर कोई भी बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर युवकों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने का प्रयास करने के साथ ही ग्रामीण कटी रखी फसल को सुरक्षित जगह पर ले जाने का प्रयास किए गए। नगला घनी में भंवरपाल फौजी की चार बीघा, सतेंद्र की चार बीघा, शिशुपाल की चार बीघा, गौरव की चार बीघा, सुखवीर की पांच बीघा, हरीसिंह की तीन बीघा, वीनेश देवी की पांच बीघा एवं कुमरपाल की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे सपा प्रत्याशी शिवप्रताप सिंह यादव ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास करने के साथ ही शासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

खेरिया अहमद में दोपहर करीब 12 बजे लोग खेतों में काम कर रहे थे। तभी खेतों के ऊपर से गुजर रहे तारों से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी से खेत में नीचे खड़ी फसल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। किसानों एवं दमकल ने जब तक आग पर काबू पाया, उससे पहले ही सत्यदेव पुत्र करन सिंह की पांच बीघा, मुलायम सिंह पुत्र कामता प्रसाद की चार बीघा एवं विनोद पुत्र लल्लूराम की चार बीघा खेत जलाकर राख हो गई। वहीं क्षेत्र के गांव नगला जईया में सर्वेश एवं जगन्नाथ के खेतों में खुदी लहसुन की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से 15 बीघा गेहूं की फसल नष्ट
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। शिकोहाबाद के ग्राम नौशहरा व नसीरपुर थाना के बदनपुर कर्खा स्थित खेतों में आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। नौशहरा में फायर ब्रिगेड ने व बदनपुर कर्खा में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।  

नौशहरा स्थित सरमन सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार की दोपहर हवा के कारण तार आपस में छू गए। इससे निकली चिंगारी से 10 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया लेकिन तब तक फसल जलकर नष्ट हो गई। नसीरपुर के ग्राम बदनपुर कर्खा निवासी भूरी सिंह के गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। डायल 100 मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। आग लगने का कारण मालूम नहीं हो सका है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed