फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   killed housewife

नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या

Sun, 23 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
killed housewife
विवाहिता की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस।
नवविवाहिता की हत्या कर शव घर के अंदर छोड़कर ससुरालीजन फरार हो गए। जानकारी पर ग्रामीणों ने मृतका के परिवारीजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद परिवारीजनों ने शव को उठने दिया।
विज्ञापन

एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गोकुल निवासी मान सिंह ने अपनी बेटी रीना का विवाह 27 फरवरी 2017 को थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी प्रधानाध्यापक महेश चंद्र कश्यप के पुत्र कुलदीप के साथ किया था। शादी के बाद कुलदीप और उसके परिवारीजनों ने दहेज में पांच लाख रुपये और सोने के आभूषणों की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने शनिवार रात रीना की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को घर में छोड़कर भाग गए। रविवार सुबह करीब नौ बजे नगला गोकुल निवासी नारायन सिंह रीना के घर शादी का कार्ड देने पहुंचा। महेश चंद्र और उसके पुत्र को आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो नारायन सिंह ने दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया। घर में रीना का शव देख नारायन सिंह ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। बेटी की हत्या की सूचना पर मायका पक्ष और ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर एका थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो परिवारीजनों ने विरोध शुरू कर दिया। इधर, सूचना पर जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार, एसपी देहात अमर सिंह, सीओ जसराना, एसडीएम जसराना भी मौके पर पहुंच गए। नेताओं के साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारीजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका पक्ष की तहरीर पर एका पुलिस ने पति कुलदीप, सास मीना, ससुर महेश और देवर जयदीप के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed