फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   in crop losses caused by hanging

फसल में नुकसान पर लगाई फांसी

Thu, 02 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
 in crop losses caused by hanging
फांसी - फोटो : अमर उजाला
कस्बा एका निवासी किसान बालमुकंद कुशवाहा ने फसल में नुकसान होने पर बुधवार को फांसी लगा ली। उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका पड़ा मिला। वह अपनी पत्नी से शाम चार बजे खेत पर जाने को कह कर निकला था। किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि बालमुकंद चार भाइयों के बीच तीसरे नंबर का था। उसके दो बेटी और एक बेटा है। उसने पिछले वर्ष पंडित सियाराम से 45 बीघा खेत बटाई पर लिया था। इसमें आलू की फसल लगाई थी लेकिन आलू के दाम गिरने के कारण उसको नुकसान हो गया था। इस बार भी बालमुकंद ने सियाराम से 45 बीघा खेत बटाई पर लेने के साथ ही 18 बीघा में मिर्च और शेष बीघा खेत में आलू की फसल की थी। कोहरे के कारण मिर्च और आलू की फसल खराब हो गई थी। इसको लेकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार शाम चार बजे वह अपनी पत्नी अनीता से खेत पर जाने की बात कहकर घर गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा। सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो बालमुकंद का शव पेड़ पर लटका देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने उसके परिवारीजनों को दी। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष एका प्रवेश कुमार ने बताया कि बालमुकंद ने खेती में नुकसान होने के कारण आत्महत्या की है।
विज्ञापन


कर्ज में बिक गया खेत
बालमुकंद की बुआ के बेटे नरेश ने बताया कि पिछले साल आलू की खेती में नुकसान होने के कारण उस पर कर्ज हो गया था। बेटे पर हुए कर्ज को पटाने के लिए बालमुकंद के पिता फूल सिंह ने अपनी जमीन बेचकर कर्ज पटा दिया था लेकिन इस बार फिर से नुकसान होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed