फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   one injured after firing between two groups of firozabad

फीरोजाबाद में फायरिंग, एक घायल

Thu, 09 Jul 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 09 Jul 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
one injured after firing between two groups of firozabad
बुधवार सुबह थाना पचोखरा क्षेत्र में गांव नगला कलुआ व धर्मपुर के पास बदमाशों के दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। ग्रामीणों के आने पर वह दो बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बाइक चोरी की निकलीं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव नगला कलुआ व धर्मपुर के बीच बुधवार सुबह 8.30 बजे करीब गोलियां चलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आठ दस युवकों के बीच फायरिंग की जा रही थी। एक युवक गोली लगने से लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों को देख फायरिंग करने वाले दो बाइकों को छोड़कर भाग निकले। एक गुट टूंडला तो दूसरा घायल साथी को एक बाइक पर बैठा कर नारखी की ओर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुुंच गई। बाइकों की जांच कराई तो वह चोरी की निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बदमाशों के दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को समय रहते सूचना दी थी लेकिन वह काफी देर बाद पहुंची। यदि पुलिस समय रहते पहुंच जाती और घेराबंदी करती तो बदमाश पकड़े जाते।


बाइक पर ट्रैक्टर का नंबर
बरामद एक बाइक गत चार जुलाई को हिम्मतपुर गांव से चोरी हुई थी। उस पर  सिरसागंज के आनंद के ट्रैक्टर का नंबर अंकित था। वहीं दूसरी बाइक काली पल्सर भी चोरी की है। उस पर डाकी निवासी युवक की स्कूटी का नंबर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed