फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer's death from a shock

कर्ज के सदमे से किसान की मौत

Fri, 12 May 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 12 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death from a shock
Demo pic - फोटो : google
कर्ज के चलते गत दिनों दो लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं शुक्रवार की सुबह एक किसान कर्ज नहीं चुका पाने के कारण सदमे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने बैंक से ढाई लाख रुपये कर्ज ले रखा था। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम नगला बाजदार थाना मक्खनपुर निवासी किसान बृजमोहन (55) पुत्र कंचन सिंह के पास 18 बीघा खेत है। इस खेत पर बृजमोहन ने बैंक आफ इंडिया से दो लाख रुपये (केसीसी) तथा 50 हजार रूपये का कर्जा खाद के लिए साधन सहकारी समिति से लिया था। इस बार बृजमोहन ने खेत में आलू की फसल की थी। आलू की पैदावार भी अच्छी हुई थी लेकिन भाव सस्ता होने के कारण वह परेशान था। उसे कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी। पिछले कई दिनों वह मानसिक रूप ये परेशान था। शुक्रवार की सुबह 9 बजे सदमे से उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

किसान बृजमोहन के भतीजे अवनीश कुमार ने बताया कि बृजमोहन ने केसीसी पर 2 लाख तथा साधन सहकारी समिति से खाद के लिए 50 हजार रुपया कर्जा लिया था। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इस बार आलू का भाव सस्ता होने से वह परेशान रहते थे। अक्सर कर्जा चुकाने की बात करते थे। इसके चलते वे सदमे में आ गये और शुक्रवार की उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों रो रेाकर बुरहा हाल
बृजमोहन के 4 पुत्र और एक पुत्री है। पुत्रों में अजय कुमार (25), अवनीश कुमार(22) , योगेश कमार (19) और बृजेश कुमार (16) शामिल हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है। बृजमोहन की मौ से पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed