{"_id":"584ee8ff4f1c1ba06f649dd5","slug":"during-the-robbery-to-the-police-station-in-khandi-kernel-car-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के दौरान थाने के पास खंदी में गिरी कार, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के दौरान थाने के पास खंदी में गिरी कार, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो में लूट करने वाले बदमाशों से बीएसएफ में तैनात जवान ने अपने साले सहित मोर्चा लिया। लूट के दौरान बोलेरो असंतुलित होकर थाने के पास खंदी में गिर गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी भागने में सफल हो गया। वहीं पुलिस द्वारा बरामद बोलेरो गौतमबुद्ध नगर निवासी की है जो 21 जून को एटा जनपद में लूटी गई थी।
मूल रूप से थाना पचोखरा के गांव नगला खर्गा निवासी ज्ञानेेंद्र पुत्र मुन्नालाल यादव बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात हैं। रविवार को ज्ञानेंद्र अपने साले विपन यादव पुत्र अनार सिंह यादव निवासी नगला हरी सिंह थाना नगला खंगर के साथ टूंडला आने के लिए शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे पर बोलेरो में सवार हो गए। कार में पहले से चार लोग सवार थे। विपन चालक के पास बैठ गया। वहीं ज्ञानेंद्र पीछे वाली सीट पर बैठ गया। गांव रुपसपुर निकलते ही बोलेरों में पहले से सवार बदमाशों ने ज्ञानेंद्र और विपन पर तमंचे तानते हुए लूटपाट शुरू कर दी। इस पर विपन और ज्ञानेंद्र का बदमाशों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान विपन और ज्ञानेंद्र ने बदमाशों से तमंचे छीन लिए तो चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी। मक्खनपुर थाना देख विपन ने हैंड ब्रेक लगाते हुए गाड़ी की स्टेयरिंग थाने की ओर मोड़ दी। इसके चलते चालक ने बोलेरो से संतुलन खो दिया और बोलेरो मार्ग किनारे खंदी में गिर पड़ी। तभी मक्खनपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। भाग रहे बदमाशों का पीछा कर पुलिस ने एक बदमाश शरीफ निवासी नगला खुशाली थाना सिरसागंज को मय तमंचा पकड़ लिया। वहीं योगेश निवासी नगला महाराम सिरसागंज, अनुज निवासी कैरावली और रोहित भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बदमाशों की बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया। कोतवाल मक्खनपुर ने बताया कि बरामद बोलेरो गौतमबुद्धनगर स्थित दादरी के शिववाटिका कालोनी निवासी सुनील गिरी की है। इसे बदमाशों ने 21 जून को सुनील गिरी के बेटे से जलेसर थाना क्षेत्र में लूटा था।