फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   District hospital patient and his mother beaten

जिला अस्पताल में मरीज और उसकी मां को पीटा

Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
District hospital patient and his mother beaten
जिला अस्पताल में हंगामे को शांत कराते सीएमएस।
बीमार पुत्र को दिखाने जिला अस्पताल पहुंची महिला तीमारदार और उसके पुत्र को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पीट दिया। इस दौरान हमलावरों ने महिला के कान का कुंडल भी तोड़ लिए। जानकारी पर महिला के परिवारीजन पहुंचे तो आरोपी भाग गए। इसको लेकर सीएमएस कक्ष में महिला के परिवारीजनों के साथ चिकित्सकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में, सीएमएस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जैननगर निवासी विनोद यादव की पत्नी शोभा यादव अपने बीमार पुत्र गौरव को जिला अस्पताल दिखाने शुक्रवार को गई थी। कक्ष संख्या दस में भीड़ होने पर गेट पर बैठे चतुर्थश्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारी ने दोनों को रोक दिया। आरोप है कि गौरव के विरोध करने पर कर्मचारी ने उसे अपने साथियों संग पीट दिया। शोर सुनकर लोग जुट गए। शोभा यादव ने गौरव को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने महिला को भी पीट दिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कान से कुंडल भी तोड़ लिए। जानकारी पर महिला के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। महिला के परिवारीजनों को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। तभी चिकित्सक भी एकत्रित हो गए।  पीड़ित परिवारीजन आरोपियों को सामने लाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। इस पर चिकित्सक डा. आरके पांडेय, डा. आलोक और अन्य चिकित्सक सीएमएस डा. अजय अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे। यहां चिकित्सक और महिला के परिवारीजनों के बीच नोकझोंक हो गई। हालांकि बाद में सीएमएस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सीएमएस डा. अजय अग्रवाल ने कहा कि कक्ष संख्या दस में भीड़ अधिक होने के कारण कर्मचारी ने गौरव को अंदर जाने से रोका था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पीड़ित परिवारीजनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed