{"_id":"583c7a094f1c1b9345de583e","slug":"daughters-pulled-catch-sporty-collar-smoke-from-slippers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने कालर पकड़ कर खींच लिया मनचला, चप्पलों से धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटियों ने कालर पकड़ कर खींच लिया मनचला, चप्पलों से धुना
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला में राह चलते युवतियों को छेड़ना युवक को भारी पड़ गया। युवतियों ने साहस दिखाते हुए मनचले को साइकिल से उतार कर चप्पलों से पीट दिया। मनचला अपनी जान बचाते हुए साइकिल छोड़कर भाग गया। घटना सोमवार शाम की नगर के तेलमिल रोड की है।
शाम करीब पांच बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने तेलमिल रोड पर साइकिल सवार एक युवक दो युवतियों का पीछा कर रहा था। उन पर कमेंट भी कर रहा था। काफी देर तक हरकतों की नजरअंदाज करने के बाद भी युवक नहीं माना तो युवतियों के सब्र का बांध टूट गया। दोनों ने युवक को बीच सड़क पर कालर पकड़ कर साइकिल से खींच लिया। इसके बाद अपनी चप्पल उतार कर उसकी पिटाई कर दी। युवतियों का साहस देख वहां राहगीरों ने भी युवक की पिटाई कर दी। पिटाई से बचने के लिए युवक मौका पाकर साइकिल छोड़कर भाग गया। युवतियां उसकी साइकिल भी अपने साथ ले गईं। हालांकि युवतियों ने पुलिस में शिकायत नहीं की। हालांकि उनका कहना था कि युवक साइकिल लेने आया तो उसको ऐसा सबक सिखाएंगी कि किसी को छेड़ने का साहस न कर सके।