{"_id":"57e6c8684f1c1bdc08a82a8c","slug":"closed-house-locks-breaked-and-theft-of-thousands-rupess","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
Amar Ujala
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
- फोटो : Amar Ujala
पत्नी के शव का अंतिम संस्कार कर एटा में रुक गया था पीड़ित
मोहल्ला सत्यनगर टापाकलां निवासी अरविंद के मकान के शुक्रवार रात बदमाशों ने ताले तोड़ दिए। बदमाश हजारों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करने एटा गया था। घटना की जानकारी पर वह एटा से फीरोजाबाद आया।
मूल रूप से एटा निवासी अरविंद अपनी पत्नी अलका और दो बच्चों के साथ सत्यनगर टापाकलां में खुद का मकान बनाकर रहता है। 18 सिंतबर को अलका की मौत के बाद उसके शव को लेकर अरविंद परिवार के साथ एटा चला गया। यहां अंतिम संस्कार करने के बाद वह एटा स्थित अपने घर पर रुक गया। उधर, देर रात बंद पड़े मकान को देख शुक्रवार रात चोरों ने ताले तोड़ दिए। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को शनिवार सुबह हो सकी। घर के ताले टूटे होने की जानकारी पर अरविंद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पहुंचा। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अरविंद ने पुलिस को बताया कि बदमाश घर से करीब दस हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए है। वहीं थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जाएगी।