फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike rider died, two injured

हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sun, 07 May 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 07 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died, two injured
हादसे में युवक की मौत के बाद खड़े परिवारीजन।
शादी समारोह से शनिवार की रात लौट रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। वहीं, साथ में चल रहे दूसरा बाइक सवार भी इससे टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मदमाह में प्रहलाद लोहिया वाली गली निवासी राजेंद्र सिंह (40) पुत्र नरायन सिंह भूड़ा स्थित नंबरदार गेस्ट हाउस में एक लड़की के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिचित विनोद निवासी एटा रोड, सोनी फौजी और अजय निवासीगण शंकरपुरी के साथ दो बाइकों से रात 9 बजे गये थे। दावत खाकर लौटने के दौरान सोनी फौजी ने अपनी बाइक विनोद को दे दिया। इस दौरान राजेंद्र की बाइक पर आवास विकास कालोनी निवासी संजय भी बैठा लिया। जब वे भूड़ा पुल पर पहुंचे तभी किसी वाहन ने राजेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय घायल हो गया। इसी बीच पीछे आ रही विनोद की बाइक भी टकरा गई, जिसमें विनोद घायल हो गया। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में संजय को आगरा रेफर कर दिया गया।  मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीन बच्चे हुए बिन पिता के
 राजेंद्र के 3 बच्चे हैं। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। वह गौशाला के निकट पैथोलॉजी चलाता था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed