फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Being moved smuggled liquor seized 150 boxes

तस्करी कर ले जायी जा रही 150 पेटी अवैध शराब पकड़ी

Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Being moved smuggled liquor seized 150 boxes
शराब की तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हरियाणा से तस्करी कर चुनाव के लिए इटावा ले जायी जा रहीं अवैध अंग्रेजी शराब के जखीरे को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने शराब की 150 पेटी सहित कैंटर को जब्त कर लिया है। पकड़ी गयी शराब की कीमत करीब छह लाख रुपए बतायी गयी है। पुलिस ने शराब को तस्करी कर ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 थाना पचोखरा प्रभारी भानू प्रताप सिंह मंगलवार रात्रि 10.30 बजे करीब टूंडला-एटारोड पर वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान टूंडला की ओर से कैंटर चालक ने पुलिस को देख भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरियर लगाकर कैंटर को रोक लिया। इस दौरान कैंटर सवारों ने भागने का प्रयास किया तभी पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। कैंटर में 150 पेटी इम्पैक्ट व्हिस्की थी। पुलिस के मुताविक शराब की कीमत करीब छह लाख रुपए है। शराब लेकर जा रहे आरोपियों में सर्वेश कुमार निवासी बेलचढ़ा, भोजपुर, बरहलगंज, गोरखपुर तथा दूसरे का नाम नवीन कुमार निवासी लाड़ावास, चरखी, दादरी, भिवानी, हरियाणा है। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि शराब को चुनाव के लिए इटावा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed