फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Attempt to set fire to house at the time of attachment

कुर्की के समय मकान में आग लगाने का प्रयास

Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attempt to set fire to house at the time of attachment
कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौजूद तहसील की टीम।
सुहाग नगर सेक्टर तीन स्थित मकान की शुक्रवार को जिला प्रशासन ने 20 लाख स्टांप चोरी के मामले में मकान की कुर्की की। इस दौरान मकान स्वामी की बेटी ने गैस सिलेंडर से चूल्हे का पाइप निकालकर आग लगाने का प्रयास किया। इससे तहसील प्रशासन की टीम में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम शुक्रवार दोपहर सुहाग नगर सेक्टर तीन में पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। स्टांप चोरी के मामले में तहसील की टीम ने मकान की कुर्की करते हुए मकान के अंदर रखे सामान टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा, सोफा सेट, बेड, पहनने के कपड़े, खाना बनाने के बर्तन, आरओ वाटर, फर्नीचर, मकान गेट और अन्य सामान जब्त कर लिया। तहसीलदार सदर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सुहाग नगर निवासी अरविंद कुमार राठौर ने प्रेमपुर रैपुरा में एक जमीन का बैनामा कराया था। इसमें तथ्यों को छिपाकर 20 लाख की स्टांप चोरी की गई। मामले की जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। स्टांप चोरी के मामले में अरविंद तीन माह पूर्व जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद भी स्टांप चोरी की धनराशि जमा नहीं कराई गई। एसडीएम के निर्देश पर आज मकान की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इधर, तहसील प्रशासन द्वारा मकान की कुर्की किए जाने से आहत भवन स्वामी की बेटी ने गैस चूल्हा से पाइप निकाल आग लगाने के लिए माचिस जला ली। उसने जलती माचिस की तीली का जमीन पर फेंक दिया लेकिन पुलिस कर्मियों ने तीली को बुझा दिया अन्यथा बड़ी घटना भी हो सकती थी। इससे कुर्की करने गई टीम में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन



बिलख पड़ी भवन स्वामी की बेटियां
कुर्की की कार्रवाई शुरू होते ही भवन की स्वामी पत्नी और बेटियां बिलख-बिलख कर रोने लगीं। वह सामान को बचाने के लिए अफसरों व पुलिस कर्मियों से गुहार लगाती रहीं लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। दो घंटे से अधिक चली कुर्की के कार्रवाई के दौरान घर का सारा सामान जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed