फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Aditya missing from city's posh Colony, got in Agra

शहर की पॉश कालोनी से गायब आदित्य आगरा में मिला

Sat, 11 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aditya missing from city's posh Colony, got in Agra
लापता छात्र आगरा से बरामद हो गया।
पॉश कालोनी विभव नगर से लापता हुआ छात्र शनिवार सुबह परिवारीजनों को आगरा के गांव रैपुरा जाट में मिल गया। परिवारीजन छात्र को लेकर दोपहर को घर आ गए। छात्र ने परिवारीजनों को कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दिया है।
विज्ञापन

उत्तर क्षेत्र की पॉश कालोनी विभव नगर निवासी प्रणय प्रताप सिंह का पुत्र आदित्य कुमार शुक्रवार शाम उस वक्त लापता हो गया था। जब वह पिता के जाने के बाद घर का गेट बंद करने के लिए अंदर से बाहर आया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिवारीजनों ने खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गई। लेकिन कोई पता नहीं लग सका। सुबह करीब नौ बजे आगरा रुनकता गांव के समीप बसे नगला रैपुरा जाट निवासी रोहित पुत्र इंद्रजीत का फोन आदित्य के पिता के फोन पर आया। रोहित ने आदित्य के पिता को जानकारी दी कि आदित्य उनके पास है। वह उसको रास्ते में रोता हुआ मिला था और उसने बताया है कि वह घर का रास्ता भटक गया है। आदित्य के मिलने की जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और छात्र आदित्य को घर ले आए। आदित्य के घर लौटते ही परिवारीजनाें में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस जांच में जुट गई कि आदित्य वहां तक कैसे पहुंचा। उसका कोई अपहरण करके तो नहीं ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed