फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   a man attempt sucide

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

Sat, 29 Apr 2017 11:40 PM IST
अमार उजाला फिरोजाबाद
अमार उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
a man attempt sucide
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी सुहागनगर में पत्नी से विवाद के बाद युवक राहुल गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

आवास विकास कालोनी सुहागनगर निवासी राहुल गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता कारखाने में काम करने वाली लेबर की ठेकेदारी भी करता था। शुक्रवार रात राहुल का अपनी पत्नी रीना गुप्ता से किसी बात पर विवाद हो गया था। देर रात राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिवारीजनों को शनिवार सुबह हो सकी।
विज्ञापन


राहुल का शव फंदे पर लटका देख परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। परिवारीजनों के कहने पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed