{"_id":"5c6d961dbdec222c57233fdb","slug":"201550685725-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ ऑडिटोरियम में लग्न टीका समारोह के दौरान विवाद,पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिद्धार्थ ऑडिटोरियम में लग्न टीका समारोह के दौरान विवाद,पथराव
विज्ञापन
सगाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के सिद्धार्थ ऑडिटोरियम में बुधवार रात लग्न सगाई के दौरान लड़का-लड़की पक्ष में लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट के साथ पथराव करके बस के शीशे तोड़ दिए।
थाना उत्तर के जलेसर रोड पजाबा निवासी कुलदीप का लग्न टीका समारोह था। शिकोहाबाद के वासुदेवमई निवासी लड़की पक्ष के अशोक कुमार लग्न लेकर आए थे। ऑडिटोरियम प्रांगण में लग्न चढ़ना शुरू हो गई। इस दौरान लड़के के हाथ में कोई पैसा नहीं रखने को लेकर विवाद हो गया।
दोनों ओर से गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के लोग सामान लेकर जाने लगे तभी कुछ युवकों ने लग्न लेकर आई बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बस का शीशा टूट गया। विवाद एवं मारपीट के दौरान लग्न में आए ग्रामीणों को हाल में बंद कर दिया। एसएसआई थाना उत्तर अनिल कुमार, एसएचओ थाना रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक एवं डायल 100 व क्यूआरटी की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़के के पिता सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। झगडे़ में लड़की पक्ष से सोनू, मोनू एवं छविराम निवासी वासुदेवमई एवं लड़का का ममेरा भाई राजेश घायल हो गए हैं।