फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   फरिहा से लौट रहे ग्रामीण को पीटा,बाइक जलाई

फरिहा से लौट रहे ग्रामीण को पीटा,बाइक जलाई

Sat, 01 Jun 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
फरिहा से लौट रहे ग्रामीण को पीटा,बाइक जलाई
crime - फोटो : amar ujala
फरिहा। थाना फरिहा से अपने गांव दादनपुर जा रहे युवक को बाइक सवार पांच लोगों ने कमालपुर चौराहे के पास ही घेर लिया। आरोप है पिटाई करने के साथ बाइक को आग लगा दी। पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना फरिहा के दादनपुर निवासी रामनरेश पुत्र तारा सिंह तो शुक्रवार को देर रात फरिहा से बाइक से अपने गांव जा रहा था। कमालपुर चौराहे से जैसे ही गांव की ओर मुड़ा तभी दो बाइक पर पांच लोग सवारों ने उसको रोक लिया। रामनरेश शोर मचाते हुए भाग रहा था, लेकिन बदमाशों ने घेराबंदी करके उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने बाइक को आग लगा दी। लेकिन आरोपियों ने मुझे जलती बाइक के साथ ही जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन ग्रामीण आ गए थे। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष फरिहा विनोद कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि को मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। थाना फरिहा में रामनरेश की तहरीर पर मामला को दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ फरिहा विनोद कुमार ने बताया कि इटौली निवासी भुल्लू पुत्र इंद्रपाल सिंह व छोटे पुत्र महाराज सिंह व थाना खैरगढ़ के ग्राम कुबेरपुर निवासी आलोक पुत्र सुखवीर व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला संदिग्ध होने के कारण जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed