फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चोरी का आरोप लगाया बंधक, गंभीर हालत में पुलिस ने कराया मुक्त

चोरी का आरोप लगाया बंधक, गंभीर हालत में पुलिस ने कराया मुक्त

Wed, 22 May 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
चोरी का आरोप लगाया बंधक, गंभीर हालत में पुलिस ने कराया मुक्त
crime - फोटो : amar ujala
जसराना। जसराना के गांव नगला कंही निवासी युवक गुजरात के पालनपुर में मिल्क प्लॉट में कार्य करता है। प्लॉट में ठेकेदारी करने वाले सलेमपुर निवासी युवक ने चोरी का आरोप लगा बंधक बना लिया। परिजनों की गुहार पर पहुंची पुलिस ने बाग से युवक को मुक्त कराया।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला कंही निवासी पुष्पेंद्र पालनपुर में मिल्क प्लॉट में कार्य करता है। मिल्क प्लॉट में सलेमपुर निवासी राघवेंद्र ठेकेदारी करता है। राघवेंद्र चार दिन पूर्व उसे अपने साथ लेकर आया और उसे बंधक बना लिया। चार दिन बाद भी घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने गुरुवार को सलेमपुर के पास मौजूद एक बाग से गंभीर हालत में उसे बरामद कर लिया। पुलिस को देख आरोपी रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे रेफर कर दिया। पीड़ित पुष्पेंद्र ने बताया कि राघवेंद्र ने चार लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। तमंचे के दम पर उस पर चोरी कबूल करवाने के साथ उसका वीडियो भी बना लिया है। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा कि एक युवक को बाग से मुक्त कराया है। उपचार के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed