{"_id":"5cc73a28bdec22076759d8a9","slug":"141556560424-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद ईंटों से कुचलकर कर दी थी बालिका की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद ईंटों से कुचलकर कर दी थी बालिका की हत्या
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में सोफीपुर के पास खंडहर में मिली बालिका के शव के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। बालिका से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई थी। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद उसने घटना का राज उगल दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट, बालिका की चप्पल को भी मौके से बरामद किया है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कि थाना बसई मोहम्मदपुर के सोफीपुर के पास खंडहर में बालिका का क्षत, विक्षत शव 26 अप्रैल को मिला। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो उसका चेहरा कुचला हुआ था। बालिका की शनाख्त परिजनों ने थाना लाइनपार क्षेत्र निवासी के रूप में कपड़ों के आधार पर की थी। एसपी सिटी ने बताया कि थाना पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के सामने घटना को स्वीकार लिया। पुलिस की मानें तो थाना शिकोहाबाद के फतेहपुर माड़ई निवासी वीरेंद्र कुमार बघेल के साथ मोहल्ले में आकर किराए पर रहने लगा था। 25 मई को बालिका को घुमाने के बहाने टेंपो से सोफीपुर तक ले गया। आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की कोशिश की बालिका ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने स्वीकारा कि बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई इसी कारण हत्याकांड में धारा 376 ए की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
विज्ञापन
बालिका की हत्या ईंटों से उसका चेहरा कुचलकर की थी। घटना के दौरान किसी के आने की आहट आरोपी वीरेंद्र को लगी थी। उसने बालिका की हत्या करने के बाद ईंटों के नीचे दबाया था। एसपी सिटी ने कहा कि हत्याकांड को आरोपी ने अकेले अंजाम दिया। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बालिका से दुष्कर्म एवं बेरहमी से हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में शामिल एसओ लाइनपार संजय सिंह, एसआई छत्रपाल, कांस्टेबिल रवींद्र सिंह, राकेश एवं अतिवीर सिंह को 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।