फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नशीला पदार्थ खिला दुल्हन लाखों के आभूषण लूट कर हुई गायब

नशीला पदार्थ खिला दुल्हन लाखों के आभूषण लूट कर हुई गायब

Tue, 19 Feb 2019 11:49 PM IST
anant jain anant anant
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिला दुल्हन लाखों के आभूषण लूट कर हुई गायब
लुटेरी दुल्हन - फोटो : demo pic
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आरौंज में नई नवेली दुल्हन ने ससुरालीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया और घर में रखे आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गई। सुबह जब दूध देने दूधिया घर पहुंचा तो घर में किसी को न देख हैरान रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को भर्ती कराया।
विज्ञापन


आरौंज निवासी धर्मेंद्र के पिता से मटसेना के गांव विजयपुरा निवासी विजय और मुन्नालाल ने एटा से शादी कराने की बात कही। 15 फरवरी को भूड़ा नहर पुल के समीप स्थित गेस्ट हाउस में शादी हुई। सोमवार को दुल्हन के एटा निवासी दुल्हन के कथित मौसा-मौसी और एक अन्य व्यक्ति विदा कराने के लिए आरौंज पहुंचे।
विज्ञापन


तीनों लोग रात में घर पर रुके। धर्मेंद्र के भाई बंटू ने बताया कि सोमवार रात को दुल्हन सुनीता ने चाय बनाई और सभी को पिलाई। इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। सुबह जब ग्रामीणों ने आकर जगाया तो पता चला कि दुल्हन और उसे लेने आए परिजन फरार हैं। नकदी और जेवर भी गायब थे। ग्रामीणों ने सभी परिजनों को अचेतावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें दूल्हा धर्मेंद्र, उसके पिता श्रीकिशन (60) , मां मुन्नीदेवी (55), बहिन नीतू (16), भाई बंटू (22) और भांजी रागिनी (15) शामिल हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि सभी पीड़ित व्यक्ति ठीक हैं। अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed