फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चंबल ब्रांड की रिफाइंड का डुप्लीकेट बनाते हुए पकड़ा

चंबल ब्रांड की रिफाइंड का डुप्लीकेट बनाते हुए पकड़ा

Wed, 13 Mar 2019 11:12 PM IST
anant jain anant anant
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंबल ब्रांड की रिफाइंड का डुप्लीकेट बनाते हुए पकड़ा
Chhapa - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। चंबल ब्रांड की रिफाइंड सोसाबीन तेल की डुप्लीकेट पैकिंग की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके से खाली टीन और चंबल रिफाइंड के रैपर पकड़े गए। कापीराइट एक्ट में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य स्थानों पर भी टीम ले छापा मारा।
विज्ञापन


बुंगे इंडिया लिमिटेड के चंबल ब्रांड की रिफाइंड की डुप्लीकेट मक्खनपुर में बनाई जा रही थी। मौके पर दीपक शर्मा को यह कार्य करते हुए खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा। यहां से रिफाइंड का एक नमूना जांच के लिए भेज दिया। साथ ही 138 खाली टीन, छह रिफाइंड के भरे टीन, 300 टीन सील करने के ढक्कन, 238 खाली रैपर मौके से मिले। आरोपी दीपक को पुलिस के हवाले कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वहीं, टूंडला बाजार में कचरी नमकीन आदि की दुकानों का निरीक्षण किया। रंगीन कचरी और पापड़ की बिक्री पर खाद्य विभाग की टीम ने रोक लगा दी। टूंडला चौराहे पर विक्रेता हरिओम की मिठाई की दुकान से एक सोनपापड़ी का नमूना संकलित किया। राजा का ताल पर एक विक्रेता के चार पहिया वाहन से वनस्पति प्रोटो ब्रांड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। कार्रवाई जिला अभिहित अधिकारी सैय्यद शहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह की टीम द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed