फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime, with politician, shikohabad, firozabad

सांसद के रिश्तेदारों के साथ मारपीट, रुपये भी छीने

Mon, 16 Mar 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime, with politician, shikohabad, firozabad
शिकोहाबाद कोतवाली में सीओ इन्दुप्रभा सांसद के भाई के साथ आए लोगों से वार्ता करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र में नौशहरा के पास भाजपा सांसद के रिश्तेदारों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उन्होंने उनकी जेब से रुपये भी छीन लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सांसद समर्थकों ने थाना पहुंच कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। सीओ इंदुप्रभा ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन के भाई मदनसेन जादौन ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि सोमवार शाम छह बजे वह बंटू उर्फ देवेश पुत्र रमेश चंद्र व अंकित पुत्र अरविंद के साथ बोझिया के पास सड़क पर खड़े थे, तभी बालू से भरे ट्रक चालक ने उनके साथियों को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी। इससे बमुश्किल जान बचाई। आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो ट्रक चालक के इशारे पर एक कार में सवार पांच लोग आए और उनसे मारपीट की।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उनकी जेब में रखे 1650 रुपये भी छीन लिए। चीखपुकार सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। हंगामा पर थाना पुलिस पहुंच गई और बमुश्किल युवक को बचा कर कब्जे में लिया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम ब्रजेश कुमार निवासी लक्ष्मीनगर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ इंदु प्रभा ने बताया कि सांसद के छोटे भाई अपने दो साथियों के साथ सड़क पर खड़े थे। तभी एक चालक से ट्रक बैक करते समय बाइक में टक्कर लग गई। कहासुनी पर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने सांसद के भाई के साथ खड़े युवकों से मारपीट कर दी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed