{"_id":"604f5c218ebc3e59035462d7","slug":"crime-police-ngt-firozabad-news-agr484683186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखूपुर हाथवंत में बगैर अनुमति संचालित हो रहा था ईट भट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखूपुर हाथवंत में बगैर अनुमति संचालित हो रहा था ईट भट्टा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना व ब्लॉक हाथवंत क्षेत्र में बगैर अनुमति संचालित एक ईंट भट्ठे पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं तहसील प्रशासन ने बंदी की कार्रवाई की। उक्त ईंट भट्टे पर एनजीटी द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का भी अनुपालन नहीं हो रहा था। भट्ठा संचालक को भविष्य में बगैर अनुमति ईंट भट्ठा चलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई।
टीटीजेड एरिया में शामिल फिरोजाबाद में ईंट भट्ठा संचालित करने के लिए एनजीटी की गाइडलाइन का अनुपालन जरूरी है। इसके अतिरिक्त संचालकों को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति जरूरी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने तहसील शिकोहाबाद प्रशासन के साथ हाथवंत ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखूपुर में संचालित संतोष ईंट उद्योग नामक ईंट भट्ठे पर कार्रवाई की।
इस दौरान एनजीटी की गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त संचालक के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति भी नहीं थी। टीम ने उक्त ईट भट्ठा संचालक के विरुद्ध बंदी निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पीसीबी की अनुमति व एनजीटी की गाइडलाइन पूरी होने तक संचालन बंद रखने अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।