{"_id":"60d737448ebc3eb348131b67","slug":"crime-news-up-news-firozabad-news-nagla-khangar-dolly-murder-dolly-murder-case-kotla-firozabad-news-agr497350221","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉली के शव का अंतिम संस्कार, भाभी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉली के शव का अंतिम संस्कार, भाभी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डॉली के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया लेकिन उसकी भाभी का कोई सुराग नहीं लग सका। डॉली की भाभी बृहस्पतिवार दोपहर से लापता है, जिसको लेकर डॉली की हत्या का शक गहराता जा रहा है।
नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव कोटला निवासी डॉली का शव बृहस्पतिवार शाम को नगरिया के जंगल में पड़े पर लटका मिला था। डॉली के माता-पिता की मौत होने के कारण वह अपने भाई वीर सिंह और भाभी रामकुमारी के साथ रहती थी। पांच बहन भाईयों में डॉली सबसे छोटी थी। डॉली का भाई जालौन में मजदूरी करता है जबकि डॉली अपनी भाभी और भतीजी और भतीजे के साथ गांव कोटला में रहती थी।
बुधवार को भाभी रामकुमारी से विवाद होने के बाद डॉली लापता हो गई थी। डॉली के लापता होने की जानकारी रामकुमारी ने पति वीर सिंह द्वारा फोन किए जाने के पर दी थी। वीर सिंह का कहना है कि डॉली के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद पत्नी रामकुमारी की तलाश की जा रही है। करीब 48 घंटें का समय बीत जाने के बाद भी पत्नी रामकुमारी का कोई सुराग लग सका है और न ही डॉली की मौत का कारण स्पष्ट हो सका है। पति ने जसवंत नगर स्थित अपनी ससुराल में भी रामकुमारी के बारे में पता किया लेकिन उन्होंने रामकुमारी के वहां न होने की बात कही।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नगला खंगर लालता प्रसाद दाऊ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद डॉली की मौत का का कारण स्पष्ट हो सकेगा। डॉली की भाभी रामकुमारी की तलाश की जा रही है। कई टीमें लगाई गईं हैं।