फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime news,suicide at home,crimes city firozabad,women suicide case

खंगरई में महिला की फांसी लगाने से मौत, हत्या करके शव लटकाने का आरोप

Tue, 15 Sep 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime news,suicide at home,crimes city firozabad,women suicide case
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के गांव खंगरई में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर हत्या करके शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना नारखी के खंगरई निवासी छोटी (22) पत्नी सलीम खान की फांसी लगाने से मौत हो गई। महिला के फांसी लगाने की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार एवं एसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महिला की मां थाना नगला सिंघी के कुतकपुर निवासी नगमा भी अस्पताल मे पहुंच गई। नगमा का कहना है कि उसकी बेटी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व की थी। मृतका के पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसके कारण उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है उसकी बेटी की मारपीटकर हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की फांसी लगाने से मौत हुई है। ससुरालीजन जो भी तहरीर देंगे जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed