फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime news,shikohabad news,thana shikohabad,attemt of rape,crime against women

किराएदार महिला के साथ मकान मालिक के बेटे ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Wed, 07 Jul 2021 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
crime news,shikohabad news,thana shikohabad,attemt of rape,crime against women
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत किराए पर रह रही अकेली महिला को मकान स्वामी के पुत्र ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ की। जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला को डंडों से पीटा। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

औरैया जनपद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ससुराल में पति से किसी बात से लेकर अनबन होने पर शिकोहाबाद में एक किराए के मकान में विगत एक माह से रहने आई है। महिला का आरोप है कि जब से वह मकान में आई है उसके बाद से मकान स्वामी का पुत्र उस पर गंदी नजर रखता है।
विज्ञापन

अश्लील हरकतें करता है। एक- दो बार महिला ने उसकी हरकतों को अनदेखा किया तो उसके हौसले बढ़ गए। पीड़िता का आरोप है कि 24 जून को जब वह कमरे में थी, तभी मकान स्वामी का पुत्र आया और उसने महिला को चारपाई पर ही बुरी नीयत से दबोच लिया। उससे अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो युवक के परिवार के लोग और अन्य किराएदारों ने उससे मांफी मंगवा कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद 5 जुलाई को युवक ने महिला को दोबारा से पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने शोर मचाया तो युवक ने महिला की डंडे से पिटाई कर दी। पीड़िता बुधवार को थाना पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed