{"_id":"6047b4b58ebc3e59012b9ce6","slug":"crime-news-firozabad-news-uttar-thana-firozabad-youngster-death-women-death-firozabad-tapa-kala-firozabad-news-agr48394206","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालत में मौत, बाथरुम के बाहर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालत में मौत, बाथरुम के बाहर मिला शव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां निवासी विवाहिता का शव घर की छत पर बने बाथरूम के बाहर पड़ा मिला। विवाहिता की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां निवासी मोहनी (18) का विवाह सात माह पूर्व आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पीली पोखर निवासी जुगल किशोर के साथ हुआ था। विगत दिनों मोहिनी अपने मायके आई थी। सोमवार रात मोहिनी अपनी मां से बाथरूम जाने की बात कहकर गई। काफी समय बाद भी नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई लेकिन मोहिनी ने जवाब नहीं दिया। इस पर परिजन मकान की छत पर गए तो बाथरूम के बाहर मोहिनी का शव पड़ा था। मोहिनी की मां सुनीता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले के संबंध में थानेदार अनूप भारतीय का कहना है कि महिला का शव पड़ा होने की सूचना उसकी मां सुनीता देवी ने कंट्रोल रूम को दी थी। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।