फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

सराफ की दुकान से चोरी करने वालों का नहीं लगा सुराग, एसएसपी ने की पड़ताल

Sat, 26 Dec 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
फरिहा (फिरोजाबाद)। कस्बा फरिहा में बृहस्पतिवार रात सराफा कारोबारी दीपेंद्र सिंह उर्फ दीपू की दुकान से 59 लाख के आभूषण और साढे़ चार लाख रुपये की नकदी चोरी के मामले में कैश पुलिस दूसरे दिन शनिवार को भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। एसएसपी अजय कुमार शनिवार दोपहर कस्बा फरिहा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित सराफा कारोबारी से घटना के संबंध में बातचीत कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना-कस्बा फरिहा के होली दरवाजा निवासी सराफा व्यापारी दीपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र सुधीर कुमार की नारखी रोड पर सुधार कुमार सराफ के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार शाम दीपेंद्र प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए। देररात चोरों ने दुकान पर धावा बोलकर 59 लाख रुपये के आभूषण और साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है लेकिन अभी तक पुलिस के कुछ हाथ नहीं लग सका। एसएसपी अजय कुमार शनिवार को फरिहा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित सराफा व्यापारी एवं उनके परिजनों से बात की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीढ़ी लगाकर छत की ओर जांच पड़ताल की। एसएसपी ने पीड़ित सराफा व्यापारी दीपेंद्र उर्फ दीपू स्वर्णकार को भरोसा दिया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed