{"_id":"6a9574d643eefc85e2059e25","slug":"woman-dies-after-childbirth-in-firozabad-uproar-ensues-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: प्रसव के बाद महिला की अस्पताल में माैत, परिजन बोले- नर्स के इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी तबीयत; हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: प्रसव के बाद महिला की अस्पताल में माैत, परिजन बोले- नर्स के इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी तबीयत; हंगामा
Mon, 31 Aug 2026 06:05 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:05 PM IST
सार
परिजन ने प्रसव पीड़ा होने पर महिला को नैनी ग्लास चौराहा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। सोमवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। नर्स के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की माैत हो गई। परिजन ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद सोमवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने हंगामा करना कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजन को समझा- बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
गली नंबर- तीन 30 फुटा रोड थाना रसूलपुर निवासी मोहसिन की पत्नी मंतशा (24) को शनिवार को प्रसव पीड़ा का तेज दर्द उठा। परिजन उसे लेकर नैनी ग्लास चौराहा के पास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। उसी दिन रात को उसने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। इससे परिवार में खुशी का माहौल पैदा हो गया। रविवार रात को आवश्यकता होने पर ब्लड चढ़ाया गया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब चार बजे तबीयत बिगड़ने लगी। पति मोहसिन ने बताया कि उसने चिकित्सक को कई फोन किए, लेकिन चिकित्सक ने फोन नहीं उठाया।
नर्स द्वारा सुबह एक इंजेक्शन लगाया गया। उसके थोड़ी देर बाद मंतशा का शरीर ठंडा पड़ता चला गया और उसने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं, पुलिस ने सीएमओ कार्यालय पर घटना की जानकारी दी। मंतशा अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी आयशा और तीन वर्षीय बेटी फिजा को रोता- बिलखता छोड़ गई है। पति मोहसिन चूड़ी छंटाई का काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।