{"_id":"5f4f91108ebc3e54695d7f74","slug":"crime-firozabad-news-agr457432889","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमछा से पहले गला घोंटा फिर ब्लेड से गला रेतकर की थी किशोर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमछा से पहले गला घोंटा फिर ब्लेड से गला रेतकर की थी किशोर की हत्या
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान थाना उत्तर पुलिस द्वारा पकड़े गए दो शातिर अपराधियों को जेल भेजती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रेलवे माल गोदाम के पास आठ दिन पूर्व किशोर की गला रेतकर हत्या करने के दो आरोपियों आजाद नगर निवासी पंकज और संतनगर निवासी चंद्रसेन उर्फ कल्लू को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विगत 26 अगस्त की सुबह रेलवे माल गोदाम के पास किशोर का शव पड़ा मिला था। किशोर की हत्या की गई थी। शव के अंतिम संस्कार किए जाने के बाद उसकी शिनाख्त थाना दक्षिण क्षेत्र के कन्हैया नगर निवासी रामू (16) पुत्र राजू ठाकुर के रूप में हुई थी। शिनाख्त के बाद जीआरपी थाना प्रभारी ऊषा मलिक हत्याकांड के खुलासे को जुट गई। रामू के पिता से पूछताछ के बाद जीआरपी थाना प्रभारी ने आजाद नगर निवासी पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी चंद्रसेन उर्फ कल्लू पुत्र योगेश निवासी संतनगर के साथ हत्या करने की बात कबूल की।
उन्होंने बताया कि वे तीनों नशा करते थे। रामू हम लोगों से अलग होना चाहता था लेकिन हम विरोध कर रहे थे। यही कारण रहा कि दोनों ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया। 25 अगस्त की रात नशा करने के बाद वे तीनों माल गोदाम के पास गए। बातचीत के दौरान उन्होंने पहले गमछे से रामू का गला घोंटा और इसके बाद ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अंधेरा होने के कारण वे भाग गए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तारी का नहीं था दोनों को डर
फिरोजाबाद। जीआरपी थाना प्रभारी ऊषा मलिकने बताया कि नशा करने वाले पंकज एवं चंद्रसेन उर्फ कल्लू को हत्या के मामले में पकड़े जाने का कतई डर नहीं था। कल्लू कबाड़े का काम करता था और पंकज अपने पिता के चूड़ी के काम में हाथ बंटा रहा
था।