{"_id":"5f32e1368ebc3e3ca1586f3b","slug":"crime-firozabad-news-agr4545159190","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत,मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत,मचा कोहराम
बबलू उर्फ जय कुमार (फाइल फोटो--झगड़े के दौरान घायल की हो गई मौत)
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के छोटा लालपुर में विगत दिनों झगड़े में घायल युवक की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। परिजन आगरा में शव का पोस्टमार्टम करा गांव ले आए। थाना रसूलपुर के छोटालालपुर निवासी जयराम पुत्र नाथूराम के बेटे बबलू उर्फ जयकुमार के साथ विगत 27 जुलाई को मोहल्ले की ही लोगों ने मामूली विवाद में मारपीट कर दी थी। मारपीट में बबलू उर्फ जय कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी थी। गंभीर हालत में परिजनों ने जयकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
आगरा में उपचार के दौरान मंगलवार को बबलू उर्फ जयकुमार की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन युवक के शव का पोस्टमार्टम करा गांव लालपुर में ले आए। यहां बबलू की मां बैजंती देवी एवं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में बबलू उर्फ जयकुमार के पिता जयराम की तहरीर पर छोटा लालपुर निवासी रमन पुत्र हजारी, हजारी पुत्र नाथूराम, पप्पू पुत्र सूरतराम और थाना मक्खनपुर के जेबड़ा निवासी दीपू एवं प्रेम के खिलाफ मारपीट करने के साथ जानलेवा हमला किए जाने का मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।