फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

हत्याकांड में वांछित 15 हजार के इनामी सगे भाई गिरफ्तार, जेल भेजे

Wed, 05 Aug 2020 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
crime
शिकोहाबाद में हत्यारोपी 15 हजार के इनामी से पूछताछ करती हुईं सीओ इन्दुप्रभा। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। हत्याकांड में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी सगे भाइयों को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बोझिया सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक के कब्जे से तमंचा बरामद किया है। 31 मई को बदमाशों की गैंगवार में सौभनपुर निवासी अवनीश (35) की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसमें अवनीश की पत्नी ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल चुकी है। नौंकटा निवासी सौरभ और जुगल किशोर पुत्र अशोक कुमार फरार चल रहे थे। एसएसपी ने दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

सीओ इंदुप्रभा ने बताया कि बुधवार सुबह प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर के नेतृत्व में मैनपुरी चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बोझिया के पास सर्विस रोड से हत्या में वांछित 15 हजार के इनामी सौरभ व जुगलकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने खुद को सगा भाई बताया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। सीओ इंदुप्रभा ने बताया कि अवनीश हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed