फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

बुआ के घर पर युवक की फांसी लगाने से मौत, हत्या का आरोप

Thu, 28 May 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका के सुराया में बुआ के घर युवक की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पहुंचे भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना फरिहा के गांव पिल्खतर निवासी जोगेंद्र (25) पुत्र रामजीलाल लॉकडाउन से पूर्व अपने फूफा भूदेव के घर थाना एका के गांव सुराया गया था। लॉकडाउन के कारण वह वापस घर नहीं आ पाया। जोगेंद्र का शव बृहस्पतिवार को सुबह सुराया पुलिस चौकी के पीछे गन्ने के खेत के ही पास स्थित पेड़ पर लटकी मिली। फूफा एवं उनके परिजनों ने घटना की जानकारी जोगेंद्र के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही जोगेंद्र के परिजन भी सुराया पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। मृतक के भाई दुर्वेश कुमार ने हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि देर रात जोगेंद्र ने फोन करके बताया था कुछ लोगों ने उसकी घेराबंदी कर ली है। वह उसकी हत्या करना चाह रहे हैं। भाई ने हत्या की तहरीर थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष एका रवींद्र सिंह ने कहा सुराया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के ही आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान युवक की मौत
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया है। थाना रसूलपुर के आसफाबाद निवासी दीपू (30) पुत्र रामपाल की तबियत खराब हो जाने के कारण उपचार को 25 मई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताते हैं कि उसको उल्टी दस्त हो गए थे। परिजनों के द्वारा भर्ती कराने के बाद उससे मिलने के लिए कोई नहीं आया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed