{"_id":"5e9b1f3e8ebc3e6fa93b263c","slug":"crime-firozabad-news-agr438398124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे को लेकर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे को लेकर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
शिकोहाबाद बंटवारे के विवाद में घायल सगे भाई थाने में बैठे हुए।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। फसल के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद बड़े भाइयों ने छोटे भाइयों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलाें ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव मइयामई निवासी सनक सिंह के पांच पुत्र हैं। तीन पुत्र सनक सिंह के साथ रहते हैं और दो पुत्र अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। राजकुमार, ब्रजकिशोर और आशीष ने बताया कि उन्होंने पिता के साथ चार बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। पकने के बाद उसकी कटाई हुई और शनिवार को थ्रेशिंग की गई।
आरोप है कि शनिवार को दोनों बड़े भाई आकर गेहूं का बंटवारा करने की बात कहने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने एकराय होकर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में आशीष, ब्रजकिशोर और राजकुमार घायल हो गए। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि घायलों का मेडिकल कराया है। पारिवारिक मामला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो