फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

सावधान: आप न हो जाएं ठगी का शिकार, फेसबुक हैक करके ठग परिचितों से मांग रुपये

Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद। यदि आप फेसबुक का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाएं। लॉकडाउन में ठग भी सक्रिय हो गए हैं, जो फेसबुक आईडी हैक करके आपके परिचितों से रुपये मांग रहे हैं। अपना पेटीएम नंबर बताते हैं और रुपये डालने की मांग करते हैं। जनपद में अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

सुहागनगर निवासी शिक्षक ओमवीर सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। इसके बाद उनके फेसबुक अकाउंट से जुड़े परिचित लोगों को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की गई। रुपये ड़ालने के लिए पेटीएम अकाउंट का नंबर भी लोगों को दिया। लोगों ने हालचाल जानने के लिए ओमवीर के घर के लोगों से पूछा तो ओमवीर को फेसबुक आईडी के हैक होने की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

ओमवीर ने अपने परिचित के लोगों को फोन करके बताया कि कोई भी रुपये अकाउंट में न डाले। इसी तरह नगला मिर्जा निवासी रवि कुमार की फेसबुक आईडी हैक कर ली। रवि की आईडी से उनके परिचित लोगों से रुपये की मांग की। एक ने लॉकडाउन में रवि की मजबूरी सोचकर चार हजार रुपये पेटीएम भी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed