{"_id":"5e8480e28ebc3e78dd04c877","slug":"crime-firozabad-news-agr4362118124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक की गोली मार कर हत्या, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक की गोली मार कर हत्या, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
शिकोहाबाद नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरारा में हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण परिज?
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। रंजिश के चलते नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरारा में खेत पर सो रहे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। अल सुबह हुई घटना से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा दिया। चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सौरारा निवासी राजवीर सिंह यादव (35) पुत्र रमेश उर्फ रामेश्वर अहमदाबाद में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती है। लॉकडाउन के बाद राजवीर घर लौटा था। मंगलवार रात को ट्यूबवेल पर सो रहा था। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब उसकी खेत पर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही गांव और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और राजवीर की पत्नी ऊषा देवी और परिजनों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था राजवीर
राजवीर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई भारतवीर और छोटा सोनवीर गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि एक साल पूर्व गांव के विपिन की झोंपड़ी जल गई थी। उन लोगों का आरोप था कि उसकी झोंपड़ी को राजवीर ने जलाई थी। तभी से ये लोग रंजिश मानते हैं। जब कल राजवीर घर पहुंचा तो रात में ही इन लोगों ने हत्या की योजना बना डाली और सुबह गोली मार कर हत्या कर दी। राजवीर पर एक बेटा सुमित और बेटी सपना है। दोनों अभी पढ़ रहे हैं। पति की मौत के बाद अब ऊषा देवी पर बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
छोटे भाई की तहरीर पर चार नामजद
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि राजवीर के भाई सोनवीर की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी सिरसागंज के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हत्या में गांव के ही विपिन, रवि, जगमोहन और हरीसिंह उर्फ लालू को नामजद किया है।