{"_id":"5e80cde68ebc3e78bc6b7102","slug":"crime-firozabad-news-agr435907788","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटसेना क्षेत्र में टावर गिरने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटसेना क्षेत्र में टावर गिरने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में फरौल नगरिया के पास ही हाईटेंशन लाइन के टावर से उतारने के दौरान गिरे श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत होने से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
बिहार के जिला तिलिहार खगरइया निवासी सुधीर (24) पुत्र शंकरश्री अपने गांव के कई साथियों के साथ ही थाना मटसेना क्षेत्र के गांव फरौल नगरिया क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के खंभे लगाने का काम कर रहा था। रविवार को सुबह खंभे से ही बंधे रस्से को हटा रहा था। अचानक नीचे ही गिर गया। इसके कारण उसके सिर में चोट लग गई। साथियों ने इसकी जानकारी ठेकेदार के साथ अन्य लोगों को दी।
सूचना पर मटसेना एसएचओ राजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएचओ राजेश कुमार का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के खंभे से गिरने के कारण श्रमिक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करा के शव परिजनों को सौंपा जाएगा।