{"_id":"5daf3cb18ebc3e93b31a7fc7","slug":"crime-firozabad-news-agr4119337178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायापुरी में पथराव-फायरिंग, होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायापुरी में पथराव-फायरिंग, होमगार्ड घायल
विज्ञापन
मायापुरी में पथराव और फायरिंग की घटना में घायल गिरीश चंद्र राठौर।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला मायापुरी मंगलवार रात नौ बजे मारपीट-पथराव और फायरिंग हो गई। इस दौरान तमंचे की बट से किए प्रहार में होमगार्ड घायल हो गया। होमगार्ड ने फायरिंग करने वालों से तमंचा छीन लिया। सूचना पर घटना स्थल पर सीओ सिटी एवं एसएचओ उत्तर फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका।
थाना उत्तर के मोहल्ला मायापुरी निवासी होमगार्ड गिरीशचंद्र राठौर (40) पुत्र मोतीलाल राठौर की भतीजी पड़ोसी संजू के यहां चूड़ी जुड़ाई का काम करती है। मंगलवार को पैसों का हिसाब हुआ तो इसमेें 420 रुपया कम दिए गए। पैसे को लेकर दोनों पक्षों में रात मारपीट एवं पथराव हो गया। मारपीट की सूचना पर ड्यूटी देने जा रहा होमगार्ड भी घर पहुंच गया। आरोप है कि तभी संजू पक्ष के लोगों ने पथराव कर फायरिंग कर दी। इस दौरान तमंचे की बट लगने से होमगार्ड घायल हो गया। इसके बाद होमगार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए फायरिंग करने वालों के कब्जे से तमंचा छीन लिया।
पथराव एवं फायरिंग करने की सूचना के मिलते ही सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह, एसएचओ उत्तर केशव दत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोर्स के पहुंचते ही फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल भेजा। एसएचओ उत्तर केशवदत्त शर्मा ने बताया कि मायापुरी में होमगार्ड गिरीशचंद्र राठौर की भतीजी का चूड़ी जुड़ाई के 420 रुपये हिसाब को लेकर संजू से विवाद हुआ। इस दौरान संजू नकुल को बुलाकर ले आया और उसने फायरिंग कर दी। है। उन्होंने कहा कि पत्थर आदि लगने से होमगार्ड घायल हो गया। मामले की जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा
फिरोजाबाद। घटना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी के घर का दरवाजा बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से दरवाजा खोला नहीं गया। पुलिस दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर घुसी लेकिन घर के अंदर कोई मिला गया।
डीजी की मौजूदगी से पुलिस के हाथ-पांव फूले
पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड एवं जिले के नोडल अधिकारी आरके विश्वकर्मा जिले में मौजूद हैं। रात्रि प्रवास भी उनका जिले में ही है। मायापुरी में होमगार्ड के साथ हुई घटना के बाद पुलिस अधिकारी चौकन्ने हो गए। मौके पर तुरंत फोर्स रवाना किया गया। जिला अस्पताल में भी अलर्ट कर दिया गया।

मायापुरी में पथराव और फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची सीओ सिटी इंदु प्रभा लोगों से पूछताछ क?- फोटो : FIROZABAD