{"_id":"5daf3cb68ebc3e01656ea3df","slug":"crime-firozabad-news-agr411932948","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदगंज में विद्युत टीम पर हमला, जेई-संविदाकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदगंज में विद्युत टीम पर हमला, जेई-संविदाकर्मी घायल
विज्ञापन
मोहम्मदगंज क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम के साथ की गई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार शाम को डाक्ट?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला मोहम्मद गंज गली नंबर पांच में मंगलवार दोपहर विद्युत चोरी रोकने और बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाने गई विद्युत विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। टीम पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। लोगों के हमले में जेई और संविदाकर्मी को चोट लग गई। मामला बढ़ता देखकर अधीक्षण अभियंता अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल से दौड़कर खुद को बचाया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने थाना दक्षिण में तीन नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला मोहम्मगंज के गली नंबर पांच में मंगलवार दोपहर अधीक्षण अभियंता अजय अग्रवाल के नेतृत्व में विशेष मास रेड अभियान चलाया गया। क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आजाद खान, बबलू खां, राशिद सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों ने पहले टीम के उच्चाधिकारियों के साथ गली-गलौज कर दी। विरोध करने पर लोगों ने उपखंड अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जेई राजकुमार और देवेंद्र कुमार के साथ संविदाकर्मी अजय कुमार और पुष्पेंद्र के साथ हाथापाई की। टीम पर ईंट-पत्थर फेंके गए। लोगों ने टीम के सदस्यों के पास रखी बकायेदारों की सूची फाड़ दी।
इस दौरान अवर अभियंता राजकुमार और संविदाकर्मी अजय कुमार को चोटें आई है। अन्य उच्चाधिकारी भी मौका देखकर जान बचाकर भागे। घटना के बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सभी विद्युत विभाग के कर्मचारी एकत्रित हुए। थाना दक्षिण में तीन नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। शाम को एकत्रित होकर विद्युत विभाग के अधिकारी डीएम से मुलाकात करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारी से अभद्रता पर भड़क गए थे कर्मचारी
टीम में शामिल बिजली विभाग के अधिकारी के साथ विरोध कर रहे क्षेत्र के लोगों ने हद दर्जे की अभद्रता कर दी। बताते हैं कि उनके साथ धक्का-मुक्की करके हाथापाई तक की गई। इस पर जेई और अन्य कर्मचारी भड़क गए और भीड़ से भिड़ गए। भीड़ ने अधिकारियों को छोड़ कर कर्मचारियों को निशाना बना लिया इससे मामला तूल पकड़ गया।