फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

सुसाइड नोट में छिपा है अरुण की मौत का राज, पुलिस भी उलझी

Sun, 01 Sep 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा 11 के छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना पर मौके पर पहुंचे एस? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। 740 छात्र संख्या वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र अरुण कुमार की मौत से पूरा स्टाफ स्तब्ध है। अरुण की आत्महत्या का राज उसके सुसाइड नोट में छिपा है। छात्र के पास से जो पत्र मिला है उसकी भाषा से यह पता चलता है कि अरुण की जिस छात्र से दोस्ती थी उससे किसी कारण दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थी। आशंका है कि इस पर अरुण ने फांसी का फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

अरुण की दोस्ती आवासीय विद्यालय में ही रहने वाले कक्षा छह के एक छात्र से थी। दोनों अलग-अलग क्लास के छात्र थे लेकिन दोनों एक ही कक्ष में सोते थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। अरुण के पास से जो सुसाइ़ड नोट मिला है उस पर जो भाषा लिखी है उसे समझने की कोशिश पुलिस के साथ-साथ स्कूल के स्टाफ ने भी की। दोनों के बीच दोस्ती में किसी कारण दरार का आभास होता है। इसी दरार के साथ दोनों के बीच दूरी बढ़ने की बात महसूस होती है। कक्षा छह के छात्र के नाम का उल्लेख करते हुए कागज पर दोनों के बीच पहले बोलने की शर्त लगाने जैसी बात भाषा लिखी है।
विज्ञापन

आठ लाइन के इस पत्र में पहले छात्र अरुण ने हस्ताक्षर किए हैं फिर काले रंग की कलम से कक्षा छह के छात्र ने हस्ताक्षर किए हैं। ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि दोनों के बीच लगी शर्त टूटने पर अरुण ने फांसी लगा ली। शनिवार रात 11 बजे तक तो बच्चे कक्ष में जाग रहे थे। फांसी का फंदा लगाने का समय अरुण ने दो बजे के बाद का चुना जब सब सो गए थे। जिस अंदाज में अरुण ने मौत चूमी और सुसाइड नोट की भाषा काफी चौंकाने वाली है। पुलिस ने कक्षा छह के छात्र से भी काफी देर तक बात की और सच तक पहुंचने की कोशिश की। वहीं अभी तक यह नहीं तय हो पाया है कि पत्र अरुण ने लिखा या कक्षा छह के छात्र ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed