{"_id":"5d6030b68ebc3e93a1709fc3","slug":"crime-firozabad-news-agr402287032","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने डॉक्टर पर लगाया अभद्रता व छेडछाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने डॉक्टर पर लगाया अभद्रता व छेडछाड़ का आरोप
विज्ञापन
शिकोहाबाद अस्पताल परिसर में डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगा नारेबाजी करते हुए कर्मचारी।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार अपने भाई और मां के साथ उपचार कराने आई युवती से इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने शराब के नशे में अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं, युवती ने खुद के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। जानकारी होने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। मामले की शिकायत पीड़िता ने सीएमएस से की है और थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
स्थानीय एक मुहल्ला की युवती की गुरुवार रात तबीयत बिगड़ गई थी, इस पर वह भाई और मां के साथ सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची, लेकिन यहां तैनात डॉक्टर नदारद था। करीब एक घंटे बाद डॉक्टर पहुंचा तो उसने युवती के भाई को उसका प्रेमी बताते हुए अभद्रता की। युवती के भाई का आरोप है कि डॉक्टर शराब के नशे में था और आते ही उसकी बहन को अपनी बाहों में जकड़ लिया और गंदी बातें करने लगा। जब इसका विरोध फार्मासिस्ट और स्टाफ ने किया तो डॉक्टर ने उनसे भी अभद्रता कर दी। हंगामा होते ही रात को पुलिस भी बुलानी पड़ी।
शुक्रवार सुबह अस्पताल खुलने पर युवती अपने भाई और मां और भाजपा नेताओं के साथ अस्पताल पहुंची और सीएमएस डॉ. श्याम मोहन को डॉक्टर के अभद्र व्यवहार की शिकायत की। इसके बाद युवती के परिजन थाना पहुंचे, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर का कहना है कि परिजन थाने आए थे, तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।